Skip to main content

Posts

कहाँ जाएँ : पटना या कोटा

दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है. ऐसे स्टूडेंट जिन्होंने इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र में अपने भविष्य का सपना देखा है, वे अपने आप को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं. वे जानते हैं कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए उन्हें कठिन प्रतियोगिता से गुजरना होगा. इसके लिए उन्हें एक स्पेशलाइज्ड गाइडेंस की आवश्यकता होगी जो उन्हें एक अच्छे कोचिंग इंस्टिट्यूट से या फिर टीचर से ही मिल सकती है. एक अच्छे कोचिंग या टीचर के बारे में वे विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटा रहे होंगे. निश्चित है उन्हें कई जानकारियां मिली होंगी और उन्होंने इस आधार पर कई विकल्प भी तैयार किये होंगे. सबसे बड़ा प्रश्न होगा कि कहाँ जाएँ: कोटा , दिल्ली, हैदराबाद या पटना .  आईये इस प्रश्न का विश्लेषण करें और अपनी उलझन को सुलझाने का प्रयत्न  करें. इस प्रश्न का जवाब कई चीजों पर निर्भर करता है. ये हैं : टीचिंग स्टैण्डर्ड : सबसे पहली प्राथमिकता है पढाई. इस लिए इस प्रश्न का जवाब निश्चित रूप से इस पर अधिक निर्भर करेगा कि वह कौन सी जगह है जहाँ की पढाई सर्वोत्तम है. इसमें कोई संदेह नहीं कि कोटा में पढाई अच्छी है पर य...
Recent posts

10 वीं परीक्षा के बाद और रिजल्ट से पहले

कहते हैं कि परीक्षा का समय जिंदगी के कठिनतम समयों में से एक होता है. यह समय अत्यधिक सूचनाओं को अवशोषित करने  का तनाव लाता है. इतना ही नहीं अभिभावकों के द्वारा बनाये के दवाब का सामना भी करना पड़ता है. हर समय यह सुनना कि यह परीक्षा तुम्हारी जिंदगी की दिशा और दशा तय करेगा, यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, और न जाने क्या क्या निश्चित रूप से तनाव को बढ़ता ही है.                 पर अब आपकी परीक्षा समाप्त हो चुकी है. इसका अर्थ है कि अब आप रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे होंगे. परन्तु रिजल्ट आने में लगभग डेढ़ महीने यानी  छह हफ्ते यानी पैंतालिश दिन अर्थात 1080 घंटे या यूँ कहें कि 64800 मिनट 3888000 सेकंड बाकी हैं. अब प्रश्न यह है कि  आप इतने समय को कैसे उपयोग में लाएंगे? इस सन्दर्भ में हमने फिजिक्स गुरु इ० एस ० मिश्रा से बातचीत की. आईये आपको बताते हैं कि उन्होंने इस प्रश्न का क्या उत्तर दिया.  Er S Mishra Renowned Physics Teacher for  IIT JEE and Medical Entrance Exam रिजल्ट की चिंता छोड़ें : आप अपने समय को चाहे जैसे भी व्...

ऐसे दें JEE का exam

अक्सर स्टूडेंट्स की  लाइफ में ऐसा समय आता है  जब  वो  जिस चीज से डरते हैं वो बिलकुल सामने आ जाता है.जी  हाँ ! मैं exam के बारे में बात कर रहा हूँ. आपने दो साल बहुत मेहनत की है, विषयों का कई बार रिविजन किया है और आप अब exam देने के लिए तैयार हैं. exam के पहले मन में थोरी बहुत घबराहट का होना बिलकुल सामान्य है. Physics Guru Er S Mishra स्टूडेंट्स अक्सर मुझसे सवाल करते हैं की exam कैसे दें ताकि उनकी तैय्यारी सार्थक हो सके और वो exam में सफलता हासिल कर सकें. वैसे तो बहुत सारे चीजों पर आपकी सफलता निश्चित करती है पर आज JEE exam से पहले मैं आपको ये टिप्स दे रहा हूँ जिसके पालन करने से आप अपनी   सफलता के करीब  पहुँच  सकते हैं. प्रस्तुत है होनहार छात्रों के लिए मेरे सुझाव : 1. समय का बुद्धिमत्ता  से उपयोग याद करने का सबसे सही समय होता है सोने के ठीक पहले.  अतः , बत्ती बुझाने के पहले महत्वपूर्ण चीजों को एक बार अवश्य देख लें . 2. जमकर खाओ  एक बेहतर खाना खाने का प्रयास करें . मैं स्वास्थ्यवर्धक खाने की बात नहीं कर रहा. मैं ...

Best Books of Physics for IIT JEE

JEE की परीक्षा दो चरणों में होती है . पहला JEE Mains के नाम से जाना जाता है. इस परीक्षा में प्रत्येक विषय अर्थात फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स से तीस तीस प्रश्न पूछे जाते हैं. सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव होते हैं एवं उनके चार चार विकल्प उत्तर के रूप में दिए रहते हैं. इन विकल्पों में से एक विकल्प को सही उत्तर के रूप में चुनना होता है . कुल 90 प्रश्नों के लिए 90 मिनट का समय होता है यानी एक प्रश्न को हल करने के लिए एक मिनट. ऐसी परीक्षा में सफल होने के लिए नॉलेज के साथ साथ स्पीड की भी जरूरत होती है. इस परीक्षा में सफल होने वाले तकरीबन डेढ़ लाख छात्र को अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलती है. साथ ही इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर विभिन्न NIT एवं CFTI में एडमिशन मिलता है.                            दुसरे चरण की परीक्षा JEE Advance के नाम से जानी जाती है. इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं और यह दो पालियों में ली जाती है. प्रत्येक प्रश्न पत्र में हर विषय के 22-23 प्रश्न होते हैं. इन प्रश्नों का स्तर थोरा ऊ...

Best Teacher of Physics in Bihar

फिजिक्स साइंस की बहुत ही महत्वपूर्ण शाखा है. इसे भौतिकी या भौतिक विज्ञान के नाम से भी जाना जाता है. यह प्रकृति और प्राकृतिक घटनाओं का वर्णन करता है और इन घटनाओं का गणितीय विवेचन और विश्लेषण करता है. यद्यपि यह हमारे आस पास घटित हो रही घटनाओं से सम्बंधित है परन्तु इसका अध्ययन बहुत ही जटिल माना जाता है.           IIT और Medical एंट्रेंस एग्जाम में भी इस विषय की केन्द्रीय भूमिका है. एक सर्वे से इस बात का पता चलता है की इन प्रवेश परीक्षाओं में फिजिक्स  विषय निर्णायक भूमिका अदा करता है. केमिस्ट्री , बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में परीक्षार्थियों को औसतन एक सामान अंक ही हासिल होते हैं. जिनके अंक फिजिक्स विषय में ज्यादा होते हैं यो परीक्षार्थी सफल होते हैं . इससे सिद्ध होता है कि फिजिक्स विषय पर पकड़ बनाये बगैर इन प्रवेश परीक्षाओं में सफल होना नामुमकिन है.       और यही कारन है कि सबसे ज्यादा कोचिंग की आवश्यकता इसी विषय में होती है. इस विषय के कोचिंग की अत्यधिक मांग को देखते हुए बहुत सारे लोग इस विषय को पढ़ाने लगे हैं जिनमे से ज्यादातर अयोग्य ही हैं और व...

IIT JEE MADE EASY

क्या  IIT JEE का नाम सुनते ही आपके मन मे डर की भावना उत्पन्न होती है? क्या IIT JEE का जिक्र होते ही आप को ऐसा लगता है जैसे आप के सामने एक असंभव से लक्ष्य का जिक्र हो रहा हो? क्या ऐसा लगता है कि आप इस exam को क्लियर नहीं कर पाएंगे? क्या ऐसा लगता है   कि   इस exam को  क्लियर करने के इतनी ज्यादा मेहनत  करने की जरूरत होगी होगी जो आपके बस की बात नहीं? क्या ऐसा लगता है  कि  इस exam को क्लियर करने के लिए बहुत महंगे कोचिंग में दाखिला लेना होगा जिसकी क्षमता आपके अभिभावकों के पास नहीं है? क्या आपको ऐसा लगता है  कि  चाहे जितनी भी तैयारी करो सफलता निश्चित नहीं !!! अगर ऊपर लिखे किसी भी प्रश्न का उत्तर हाँ है तो कोई भी आश्चर्य की बात नहीं है. यह बिलकुल नेचुरल है. वस्तुतः यह exam जब से प्रारंभ हुआ है उसी वक़्त से अपने हाई स्टैण्डर्ड के लिए विख्यात रहा है. प्रत्येक वर्ष ऐसे प्रश्नों के साथ यह exam होता रहा है जिन्हें  पहले कभी देखा नहीं गया हो.स्तरीय एवं कठिन प्रश्नों के कारण इस exam की प्रतिष्ठा  डराने की हद तक बढ़ गयी. ऐसे प्रश्नो...